logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: देवेंद्र फडणवीस का नवनीत राणा पूर्व सांसद नहीं रहेंगी वाला बयान से शुरू हुईं चर्चा, नवनीत राणा कहा - मैं फिर आऊंगी


अमरावती: धारणी में नगर परिषद चुनाव के लिए कैंपेन में नवनीत राणा ने बयान दिया कि वह फिर वापस आएंगी, देवेंद्र फडणवीस ने भी एक इशारा करने वाला बयान दिया और सभा में कहा कि नवनीत राणा पूर्व सांसद नहीं रहेंगी। इससे चर्चा शुरू है कि नवनीत राणा को राज्यसभा भेजा जाएगा या कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

जब नवनीत राणा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देवा भाऊ ने राज्य की सभी महिलाओं के सिर पर हाथ रखा है और महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि वह सभी महिलाओं के साथ खड़े हैं। यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि बहनें भाई के सामने बोल रही हैं। 

उन्होंने कहा, “इससे पहले देवा भाऊ ने एक शायरी कही थी “मेरा पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बना लेना, मैं समंदर हूँ लौटकर वापस आऊंगा,” मैंने भी देवा भाऊ के सामने इसी तरह अपनी बात रखी कि मैं फिर आऊंगी। यह कहने में कुछ भी गलत नहीं है कि मैं फिर आऊंगी।”  

राणा ने कहा, “मेरे भाई ने मेरे मायके आकर वादा किया है कि वह पूर्व सांसद नहीं रहूंगी और देवा भाऊ अपनी बात रखने वाले इंसान हैं।” माना जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस के इस इशारे वाले बयान से नवनीत राणा को कोई बड़ा पद मिलेगा।